Uncategorized

सेंट्रल जेल से मिला मोबाइल और पेन ड्राइव

हजारीबाग, 05 अगस्त: हजारीबाग जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. शनिवार सुबह हजारीबाग एसडीएम ने जेल में अचानक छापेमारी अभियान चलाया. एसडीएम के साथ पुलिस की टीम भी थी. करीब दो घंटे तक चले इस छापेमारी में पुलिस को सिम कार्ड, पेन ड्राइव, मोबाइल और मोबाइल चार्जर मिले. बताया जा रहा है कि एसडीएम को जेल के अंदर प्रतिबंधित चीज होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ जेल में छापेमारी की.

हमेशा सुर्खियों में रहता है हजारीबाग जेल

हजारीबाग जेल वहां के कैदियों और सुरक्षा में तैनात कर्मियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है. इसी साल के जून महीने में जेल आईजी सुमन गुप्ता ने हजारीबाग सेंट्रल जेल में गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण छह सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था. वहीं तीन मुख्य उच्च कक्षपाल को निलंबित कर दिया था. निलंबित कक्षपालों पर वहां कैद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को मोबाइल मुहैया कराने का आरोप था. बर्खास्त सभी सिपाही रिटायर्ड आर्मी मैन थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button