
Dhanbad: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. इसके तहत एसडीओ राज महेश्वरम के नेतृत्व में मंगलवार को सड़क पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः#LockDown : बिना जानकारी के छुट्टी में थे मेराल बीडीओ, गढ़वा डीसी ने की निलंबन की अनुशंसा
साथ ही सब्जी मंडी में ऊंचे दामों पर सामान बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. साथ ही उन्हें सख्त हिदायत भी दी गयी है. इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक रूप से नियंत्रित की गयी राशन की दुकानें और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित मोबाइल नंबर जनहित में जारी किया जा चुका है.
इसके अलावा पूरे शहर में पुलिस ने अपने स्तर से सड़कों पर उतरकर बैरिकेडिंग कर दी है. ताकि लोग बेवजह सड़क पर आवाजाही नहीं कर सकें.
खोले जाएंगे सुविधा केंद्र
लॉकडाउन की अवधि में लोगों को उचित मूल्य पर सरलता से खाद्य सामग्री एवं आलू-प्याज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने थोक विक्रेताओं के साथ बैठक कर जिले में 12 सुविधा केंद्र खोलने का निर्णय लिया है.
अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि थोक विक्रेताओं के माध्यम से पुराना बाजार में 7, झरिया में 2 एवं बाजार समिति प्रांगण में 3 सुविधा केंद्र खोले जायेंगे. यहां लोगों को उचित मूल्य पर सरलता के साथ खाद्यान्न एवं आलू- प्याज मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ेंः#LockDown ने बदले पढ़ाई के तरीकेः बंद के बीच रांची यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेस
सुविधा केंद्रों का नंबर किया गया जारी
पुराना बाजार में मुवालजी भगत मोबाइल नंबर 7543061276, जय मां अंबे ट्रेडिंग- 8271546728, बबन भगत (रोशनी ट्रेडर्स)- 9973657779, अजय साव- 9060092800, शुभ नारायण चौधरी- 9525180010, मनोज अग्रवाल- 8789148282 एवं बालाजी ट्रेडिंग – 8434748310 का मोबाइल नंबर जारी किया गया है. झरिया में श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स – 9031131245 तथा एसएस ट्रेडिंग का मोबाइल नंबर 8210858591 है.
बाजार समिति में सागर मल साव- 9835961463, भगवती भंडार- 8986684826, 8873167521 तथा अन्नपूर्णा ट्रेडर्स- 9835739604, 9835346957 में सुविधा केंद्र का नंबर जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःशहर में सरकार के दिशा-निर्देश का नहीं कर रहे लोग पालन, गैस गोदम और राशन दुकानों में लगी लंबी कतार




