DhanbadJharkhand

धनबाद : एसीबी ने की पूर्व मेयर से पूछताछ, 200 करोड़ के घोटाले में संलिप्तता का आरोप

Dhanbad : धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही है. 14वें वित्त आयोग के द्वारा स्वीकृत 200 करोड़ रुपये राशि की योजना के प्राक्कलन राशि में कमीशनखोरी और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एसीबी ने पूर्व मेयर से 3 घंटे से अधिक पूछताछ की.

बता दें कि धनबाद एसीबी ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को नोटिस भेजा था जिसमें एसीबी कार्यालय पहुंच कर जवाब देने की बात कही गई थी. जिसे लेकर सोमवार को पूर्व में चंद्रशेखर अग्रवाल धन्यवाद एसीबी कार्यालय पहुंचे. जहां तीन घंटे से जायदा देर तक पूछताछ की गई. 200 करोड़ प्राक्कलन में कमीशन खोरी के साथ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी पूछताछ की गई है.

 

इसे भी पढ़ें : बाढ़ से प्रभावित फसल के लिए 650 करोड़ रुपये अनुदान देगी बिहार सरकार

 

Related Articles

Back to top button