DhanbadJharkhandMain Slider

धनबाद : बैंक में काउंटर के पास रखे 25 लाख ले उड़ा चोर, जमा करने पहुंचा था कलेक्शन एजेंट

Dhanbad :  बैंक मोड़ थाना इलाके के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र श्रीराम प्लाजा स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे अर्बन कॉपरेटिव सोसायटी के कलेक्शन एजेंट अरुण कुमार के पास से 25 लाख रुपये से भरा बैग एक शातिर छीनकर फरार हो गया.

बताया जाता है कि काउंटर के पास रुपयों से भरा बैग रखकर अरुण अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया. बैंक में काफी भीड़ थी. जब अरुण की बारी आयी तो उन्होंने पाया कि उनका बैग काउंटर के पास से गायब है. इसके बाद वे शोर मचाने लगे. हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ वहां जुट गयी.

इसे भी पढ़ें : कार्रवाई: गैंगस्टर फहीम खान के बेटे सहित सात लोगों को धनबाद प्रशासन ने किया जिला बदर

अपराधी का चेहरा सीसीटीवी में स्पष्ट नहीं 

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी. बैंक प्रबंधन ने घटना की जानकारी धनबाद पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस सहित घटनास्थल पर सिटी एसपी आर राम कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है लेकिन बताया जा रहा है कि किसी अपराधी का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है. वहीं सिटी एसपी आर रामकुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच की जा रही है. इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : जालान अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर एक लाख की चोरी

Related Articles

Back to top button