GiridihJharkhandTOP SLIDER

गिरिडीह के देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

नगर थाना से कुछ दिनों पहले ही बनाया गया था देवरी थाना प्रभारी

Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार को यौन शोषण के आरोप मे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. रांची के हरमू रोड की एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. डीआइजी अमोल वी होमकर ने गिरिडीह पहुंच कर मामले की जांच की. उनके सामने महिला ने बयान दिया जिसकी जांच के बाद थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी थाना प्रभारी कुमार गौरव को देर शाम पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई चल रही थी.

आरोपी थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने समेत अन्य कार्रवाई के लिए हजारीबाग डीआइजी अमोल वेणुकांत दोपहर ही गिरिडीह पहुंच चुके थे. आरोपी थाना प्रभारी को देवरी से गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय लाया गया. इस दौरान पूरे दिन पुलिस महकमे में हलचल बनी रही. वरीय अधिकारियों को छोड़कर जिले के किसी पदाधिकारी को देवरी थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं थी. लेकिन शाम होते-होते थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की सूचना आग की तरफ फैल गयी.

रांची में दर्ज है मामला

पुलिस सूत्रों की मानें तो यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार देवरी थाना प्रभारी के खिलाफ गिरिडीह के महिला थाना में भी डीआइजी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है. महिला थाना में दर्ज हुए केस के आधार पर ही थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है. लेकिन पुलिस सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पीड़िता रांची के हरमू की रहने वाली है और रांची में पहले से ही पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज किया जा चुका है. इधर महिला थाना में दर्ज हुए केस की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी थाना प्रभारी इसे पहले नगर थाना में रह चुके थे. कुछ दिनों पहले ही देवरी का थाना प्रभारी बनाया गया था.

Related Articles

Back to top button