
Deoghar: रविवार को देवघर नगर निगम का स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया. मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नमन किया. उसके उपरांत सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अपर्ण कर नमन किया. नगर आयुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कर्मी अपने तन मन से कार्य कर रहे हैं.
उनका अपना लक्ष्य देवघर को स्वछ एवम सुंदर बनाना है. मौके पर नगर आयुक्त में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया. जिसमें नवल भुभना स्वाति इंडस्ट्रीज को जलापूर्ति हेतु, बिपिन पांडेय श्री पब्लिकेशन को राजस्व संग्रह हेतु, काजल कुमार पत्र को निकाय से संबंधित कार्यों हेतु शामिल हैं. आगामी स्वत्रंता दिवस 15 अगस्त को निकाय में कार्यरत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सम्मानित किया जाएगा. मौके पर कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता वैदेही शरण, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, सतीश कुमार दास, सुधांशू शेखर, अनुज राकेश किस्पोट्टा, कनीय अभियंता सूरज कुमार, मुकुल कुमार, प्रफुल्ल चंद्र राय, अरविंद कुमार, सुनम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर: आदर्श क्लब कुसुमगंज ने कलिंगा क्लब बाराखोली को दी मात




