JharkhandRanchi

उपायुक्त छवि रंजन ने पोषण जागरुकता रथ किया रवाना

पौष्टिक आहार और समुचित पोषण के प्रति किया जायेगा जागरूक

Ranchi : जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधित जानकारी दी जायेगी. राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रांची जिला में पोषण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती एवं विभिन्न सीडीपीओ उपस्थित थीं.

जागरुकता रथ के माध्यम से रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचित पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी. लोगों को पोषण अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पोस्टर, पम्पलेट, हैंडबिल के माध्यम से जागरूक किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :महिला IAS से छेड़खानी पड़ी महंगी, राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता धराया, हिरासत में भेजा गया

पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरुकता के लिए अभियानः उपायुक्त

जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरुकता के लिए इस अभियान में सबकी भागीदारी अपेक्षित है.

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य सहियाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हर ज़िलावासी रांची को कुपोषण मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाये.

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, बच्चे एवं किशोरियों को पोषक आहार के रूप में क्या-क्या लेना चाहिए इसके बारे में अभियान के तहत विस्तृत जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को अपनी भूमिका से अवगत कराया गया है.

इसे भी पढ़ें :डीपीएस, जेवीएम श्यामली, डीएवी ग्रुप्स सहित राज्य के 720 स्कूल के 95,945 स्टूडेंट्स का डेटा बेचा जा रहा

Related Articles

Back to top button