Deoghar

देवघर: एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ व अनुबंध पारा मेडिकल कर्मचारी संघ का आंदोलन 21वें दिन भी जारी

Deoghar: सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ तथा अनुबंध पारा मेडिकल कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाह्न पर 17 जनवरी से चल रहा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम 21 वें दिन भी जारी रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका कुमारी के द्वारा किया गया। मौके पर अरुण कापरी, अरुण चौधरी, अनिमेष घोष सहित अन्य नियमित कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त हुआ. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे. आज के कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध रविन्द्र कुमार सिंह जिला लेखा प्रबंधक दूमका के द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई शिकायत

वहीं राजभवन के समक्ष 17 जनवरी से आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के 21 वें दिन व आमरण अनशन का 14 वां दिन में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने राजभवन के समक्ष घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सभी कर्मचारी ने शपथ लिया कि जब तक सरकार के द्वारा नियमावली में संशोधन नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इन कर्मचारियों की 1 सूत्री मांग है कि वर्ष 14 के पारा मेडिकल नियमितीकरण नियमावली के तर्ज पर सभी अनुबंध कर्मचारियों का एकमुश्त समायोजन हो. जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो जाएंगे और सभी स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प कर दी जाएगी. आम जनता को होने वाली परेशानियों का जिम्मेवार सरकार होगी.

Related Articles

Back to top button