
Deoghar: मांगों को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के चौदहवें दिन मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संगीता राजहंस की अध्यक्षता में जारी रहा. कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र, जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव, लगे रहे. आज के कार्यक्रम में भोजन का प्रबंध मधुपुर की एएनएम मंजू कुमारी के पति नितीश कुमार द्वारा किया गया. आज के आंदोलन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ 2 फरवरी को नियमित कर्मचारियों के अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में किये गए कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसमें विपिन कुमार, अमर ज्योति, प्रमोद पंडित, बुद्धिनाथ झा, पुनित कुमार, राजकिशोर दास, ब्रह्मचारी अजय कुमार, मंजू टुड्ड, प्रज्ञा कुमारी, आयशा जवी, मीना मुर्मू, सुनिल कुमार, आभा कुमारी, पूनम यादव, मंजु लूसी रूपा, किरण सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में एसपी आर रामकुमार ने किया बगड़ू थाना का किया निरीक्षण
वहीं झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में एक टीम राजभवन के समक्ष अनशन स्थल पर पहुंचा. वहां से देवघर जिले से अनशन पर बैठे सदर अस्पताल में भर्ती एएनएम शिवरानी कुमारी से सदर अस्पताल में जाकर मुलाकात किया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और सही ईलाज नहीं मिल रहा था. उनके फेफड़े और लीवर में संक्रमण बढ़ रहा था. सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा इन्हें सही ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया. उनके पुत्र और जिलाध्यक्ष के द्वारा मंत्रणा कर उन्हें सही ईलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एम्स दिल्ली ले जाया गया. इसके अलावा भी दो अनशनकारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. राजभवन के समक्ष देवघर जिले से ममता कुमारी, राजकुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, ममता कुमारी, कविता कुमारी, बूलबूल भारती, रूपम सूमन, आभा कुमारी, रश्मि सूमन, मधु सिंह, अनिता कुमारी, नीलम लकड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे





