
Deoghar: देवघर नगर निगम (डीएमसी) के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने बुधवार को कार्यालय सहयोगियों के साथ बैठक कर राजस्व संग्रह अभियान की समीक्षा की. मौके पर उन्होंने शहर के 55 टॉप डिफाल्टररों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया.
बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय चौबे द्वारा जल कार्य, जल अधिभार व जल संयोजन नियमावली 2020 को सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया है. इसी सिलसिले में जल संयोजन कार्य को बकाए वाटर टैक्स व होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करने वालों से नई दर पर टैक्स वसूला जाएगा.
इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस से 1 और मौत, 2 सस्पेक्टेड मामले आये
इस कार्य को लेकर सिटी मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर को नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. नगर आयुक्त ने बैठक में राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य एजेंसी एसपीएस ट्रेड लाइसेंस हेतु विशेष अभियान चलाएगा. जिसमें डीएमसी के कर संग्राहक उनका सहयोग करेंगे.
बैठक में सहायक अभियंता वैदेही शरण, सिटी मिशन मैनेजर हिमांशु शेखर, टैक्स दरोगा जयशंकर साह व एसपीएस के अधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :जमीन की जंग में लाल होती रांची की धरती




