Deoghar

देवघर: सारवां में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन

Deoghar: शनिवार को जिले के सारवां प्रखंड कार्यालय परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं को लेकर 618 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें से सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए 150 आवेदन प्राप्त हुए. शिविर की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए अलग अलग कांउटर में सबसे अधिक भीड़ इसी काउंटर में नजर आ आया. शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख फुकनी देवी, उप प्रमुख काजल कुमारी, डीआरडीए निदेशक सह प्रखंड प्रभारी परमेश्वर मुंडा, बीडीओ जहुर आलम, मुखिया करूणा देवी, विमला देवी, मुखिया सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र राय, बीस सूत्री सदस्य अर्जुन हाजरा, सत्येंद्र हाजरा, श्यामाकांत झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे. लेकिन करौं प्रखंड के शिविर में जाने के कारण समयाभाव के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. मौके पर डीआरडीए निदेशक परमेश्वर मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर आज सभी विभाग आपके पंचायत, गांव में आकर आपकी समस्याओं को दूर करने को कटिबद्ध है. राज्य सरकार भी जनता की समस्याओं को दूर कराने के लिए गंभीर है और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करा रही है. इसका लाभ ग्रामीणों को जरूर लेना चाहिए. बीडीओ जहुर आलम ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता को हर सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए कटिबद्ध है. सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरा होते ही वृद्धों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ भी दिया गया है. उसी तरह इस बार सरकार किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सरकार का महत्वपूर्ण योजना का लाभ 8 वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक अध्यनरत किशोरियों को इस योजना से आच्छादित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गाड़ी योजना सहित कई तरह की महत्वपूर्ण योजना चला रही है. जिसका लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि ग्रामीण सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ स्वयं ले साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करे. इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच कंबल व सांकेतिक रूप से परिसंपत्ति का वितरण किया गया. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाया गया, जिसका निरिक्षण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा किया गया. जहां ग्रामीण द्वारा समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया. कार्यक्रम में अतिथियों ने सांकेतिक रूप से वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया. मंच संचालन बीएओ विजय देव ने किया. मौके पर जेएसएस बिनोद दास, जेपीसीएल के सुनील कुमार, पूर्व मुखिया रामकिशोर सिंह, परशुराम वर्मा, बिनोद वर्मा, मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: मेकॉन और रॉकमेन के बीच होगा मुकाबला

Related Articles

Back to top button