JamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर: कार सर्विस सेंटर में लगी आग

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बॉस कार सर्विस सेंटर में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आज पर काबू करने के प्रयास में जुटी गई. वैसे जिस जगह आग लगने की घटना हुई है वही इंडियन आयल का डिपो भी है. इसको लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से कड़ी मशक्कत की. वही स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए गये.

 

इसे भी पढ़ें : मौत की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली पति की कातिल

 

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस अगलगी में सर्विस सेंटर में मौजूद सात से आठ गाड़ियां पूरी तरह से स्वाहा हो गयी है. जबकि एक प्लाई गोदाम भी आग के जद में आ गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में करोड़ों का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंचे बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने बताया कि सर्विस सेंटर हुंडई का था. कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका जा सका. अगर आग पूरी तरह से फैल जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

 

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में युवक को दिनदहाड़े चाकू मार कर घायल किया

Related Articles

Back to top button