
New Delhi: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गयी है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है. जिसके बाद सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है. फिलहाल उन्हें अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.
खुद ट्वीट कर दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री जैन ने खुद ट्वीट कर अपनी तबीयत और अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी भी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तेज बुखार और सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा.
Due to high grade fever and a sudden drop of my oxygen levels last night I have been admitted to RGSSH. Will keep everyone updated
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) June 16, 2020
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
अपनी सेहत का ख़्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख़्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों। https://t.co/pmsU5fuuRP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 16, 2020
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हालात को लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे. बीते दिनों भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली में कोरोना के हालात पर जो बैठकें की, उसमें भी सत्येंद्र जैन बतौर स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे.
सीएम केजरीवाल का भी हुआ था टेस्ट
बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल की भी तबीयत खराब हुई थी. उन्हें फीवर था. जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. लेकिन राहत की बात रही कि रिपोर्ट निगेटिव आयी. दो दिन के आराम के बाद सीएम केजरीवाल फिर से काम में जुट गये हैं.
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के कुल 42829 मामले हैं, जबकि अबतक 1400 लोगों की मौत हो चुकी है.




