JharkhandRanchi

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, सरना कोड के प्रस्ताव से ‘आदिवासी’ हटाने की मांग

Ranchi: राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गयी है कि 11 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में सरना धर्मकोड का प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र को भेजा जाये.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि आदिवासी/सरना धर्मकोड का जो प्रस्ताव सरकार ने दिया है उसमें से आदिवासी शब्द हटाया जाए. प्रतिनिधिमंडल में डॉ करमा उरांव, धर्मगुरू बंधन तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे.

इससे पूर्व हरमू स्थित देशावली स्थल पर संगठन के लोगों की बैठक हुई. बैठक में कई निर्णय लिये गये जिसमें कहा गया है कि 11 नवंबर को विधानसभा से सिर्फ सरना कोड का प्रस्ताव ही पास हो. ऐसा नहीं होने पर सरकार का विरोध किया जायेगा. 11 नवंबर को राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तत्वावधान में विशेष सभा होगी. इस दौरान अगर पक्ष में निर्णय होगा तो खुशी मनायी जायेगी और अगर सरकार निर्णय नहीं बदलती है तो  विरोध में रणनीति बनायी जायेगी.

इसके अलावा मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, देव कुमार धान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.

Related Articles

Back to top button