Crime NewsDhanbadJharkhand

सत्या प्रकाश हत्या मामला: पूर्व पार्षद ने कहा- सभी आरोप बेबुनियाद

Dhanbad: सत्य प्रकाश हत्या मामले में पूर्व पार्षद ने कहा कि इस मामले में जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं सभी बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि मृतक परिजन जो भी आरोप लगा रहे सब झूठ है और हमें फंसाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि झरिया के जोड़ापोखर थाना के डीजी कॉलोनी में वशिष्ट नरायण का 25 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश पांडये का शव फंदे से झूलता शव उसके ही घर मे सोमवार को पाया गया था. इस मामले में परिजनों ने दिलीप कुमार सिंह, बिनोद भुइयां और कुछ अज्ञात लोगों पर जोड़ापोखर थाना में साजिश के तहत सत्य प्रकाश की हत्या का मामला दर्ज कराया है.

हत्या के आरोप पर पूर्व पार्षद जय कुमार ने कहा कि सत्य प्रकाश पांडेय की सोमवार को अहले सुबह फंदे से झूलता हुआ शव की सूचना स्थानिए लोगों ने जनप्रतिनिधि होने के नाते हमे दी. सूचना मिलते ही घटना की जानकारी हमने जोड़ापोखर थाने को दी.

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस आनन-फानन में दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के पीएमसीएच भेज दिया.

उन्होंने कहा कि सत्य प्रकाश के परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई की जाए.

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button