JharkhandRanchi

बस मालिकों का निर्णयः यात्रियों को देना होगा दो सीटों का किराया, टैक्स माफ नहीं हुआ तो 16 सितंबर से हड़ताल

Ranchi. कोरोना काल में आम जनता की जेब में एक बार फिर से कैंची चलने जा रही है. दरअसल, अब बस में यात्रा करने वाले सवारियों को दो सीटों के किराये का भुगतान करना होगा. रविवार को बिरसा बस स्टैंड खादगढ़ा कांटाटोली में सभी बस मालिकों की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कृष्ण मोहन सिंह ने की. बैठक में सरकार की ओर से जारी आदेश की समीक्षा करते हुए कई प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कराया गया.

इसे भी पढ़ें- पुणे के डॉक्टर्स का दावा: ‘कोरोना संक्रमण के लिए असरदार है खून पतला करने की दवा’

पारित प्रस्ताव के आधार पर अब बसों से यात्रा करने वाली सावारियों को दो सीटों के लिए किराया का भुगतान करना होगा. टोल टैक्स में दिसंबर तक छूट देने की सरकार से मांग की गयी है. साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर टैक्स माफी की घोषणा का नोटिफिकेशन एक सप्ताह में नहीं निकला तो 16 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे. साथ ही अन्य कई निर्णय भी लिये गये.

जानें क्या हुआ निर्णय

  • 22 मार्च से बसों का परिचालन बंद है. बस मालिकों ने सरकार से बंद समय का टैक्स माफ करने का अनुरोध किया है. इस माफी की अवधि मार्च से अक्टूबर तक करने का निर्णय लिया गया. सरकार से अनुरोध किया गया है कि टैक्स माफी की घोषणा सरकार एक 1 सप्ताह के अंदर करे अन्यथा हम 16 सितंबर से अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने को बाध्य रहेंगे.
  • सरकार के निर्देशानुसार बस की बैठक क्षमता के 50 प्रतिशत यात्री को लेकर बस का परिचालन करना है. इस संबंध में बस मालिकों ने कहा कि जब तक कोरोना का प्रकोप रहेगा या सरकार के अगले दिशा निर्देश तक तब तक एक यात्री सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए 2 सीट आरक्षित कर अपना यात्रा करेंगे. मतलब दो सीटों के लिए पैसेंजरों को भुगतान करना पड़ेगा.
  • 31 दिसंबर तक के लिए केंद्र सरकार के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस, परमिट एवं मोटर यान अधिनियम के तहत जो छूट मिला है, उसे केंद्रीय आदेश को राज्य सरकार पत्र निर्गत कर जल्द से जल्द अधिसूचित करें. बसों का बीमा लॉकडाउन के तहत समाप्त हो गया है. राज्य सरकार से अनुरोध है कि केंद्र सरकार एवं बीमा कंपनी से पत्राचार या वार्ता कर बसों की बंद अवधि का बीमा की तिथि बढ़ाने पर कार्य करें.
  • टोल टैक्स में वर्तमान में 31 दिसंबर तक पूरे राज्य में छूट दी जाए
  • राज्य में स्टैंड टैक्स माफ किया जाए
  • बसों को सेनेटाइज कराना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, यात्रियों को जागरूक करना, स्टैंड की साफ सफाई का कार्य राज्य सरकार के द्वारा किया जाए.
  • बसों की सुरक्षा रास्ते में की जाए क्योंकि बसों को प्रत्येक ठहराव पर नहीं रोकना है. ऐसे में यात्री द्वारा जबरन बसों को रोकने का प्रयास किया जा सकता है. ऐसे में सरकार से निवेदन है कि संबंधित थाना को बसों के सुगमता से परिचालन हेतु निर्देशित किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button