
Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को सोमवार की रात अपराधियों ने हमला कर घायल कर दिया. प्रदीप कुमार जयनगर रोड के निवासी है और सांसद प्रतिनिधि भी हैं. प्रदीप कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात वो तिलैया से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच गिरिडीह रोड के लड़के मूर्ति विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे. भीड़-भाड़ को देखते हुए उन्होंने गाड़ी साइड में लगा दी. जिसके बाद विसर्जन यात्रा में शामिल लड़को ने उनकी गाड़ी पर लाठी चलायी. गाड़ी से उतर कर उन्होंने विरोध किया तो लड़कों ने उन्हें लाठी डंडे से मारा, जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गये.
सांसद प्रतिनिधि ने लगाया आरोप
प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने साजिश के तहत उनपर हमला किया है. खुन्नस में आकर उन्होंने मेरे उपर हमला किया है. प्रदीप पांडेय ने आरोप लगाया कि वे सारे लड़के अपराधी छवि के हैं. आरोपियों में अनिमेष सिंह, अनुज सिंह, छोटी सिंह सिंह का नाम के अलावा शशि सुंडी, सूरज कुमार, नितेश मालाकार, आर्यन कुमार, अरशद खान और अभिमन्यु उर्फ गुंजा के साथ अन्य लोग शामिल है.
सांसद प्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया कि विसर्जन यात्रा के दौरान कई जगह पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग गाड़ी तो दिखी, लेकिन इस विसर्जन यात्रा में पुलिस की कोई भी गाड़ी या पुलिस का कोई भी जवान नहीं दिखा. पप्पू पांडेय ने बताया कि थाना में आवेदन दिया है पुलिस के द्वारा आश्वासन भी मिला है कि सभी लोगों की गिरफ्तारी हो जाएगी. सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पप्पू पांडेय को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने कांड संख्या 30/22 दर्ज करते हुए अभिमन्यु उर्फ गुंजा को गिरफ्तार कर लिया है.




