
रामगढ़: चितरपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्पार्क प्रतियोगिता में स्वामी श्रद्धानन्द डीएवी के बच्चों ने अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता मे कक्षा छह की नैंसी कुमारी ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेडल जीतने की शुरुआत की। तत्पश्चात इन्होंने कब्बडी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को दूसरे स्थान में पहुंचायी। इसके बाद नैंसी ने 200मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रही।
वही कक्षा नवीं की छात्रा अनिशा पटेल ने लंबी कूद अंडर-14 में तृतीय स्थान, स्नेहा अग्रवाल ने अंग्रेजी लेखन में तृतीय स्थान, नवनीत कांत 200मीटर में तृतीय स्थान। जबकि लकी वर्मा ने अपने सुर को बिखेरा ओर सभी निर्णायक मंडली को अपनी मधुर आवाज से मंत्रमुग्ध कर गायन में द्वितीय स्थान हासिल किया। साथ ही विमल व आयुष के साथ मिलकर विज्ञान प्रदर्शनी में बेमिसाल प्रोजेक्ट तैयार कर प्रथम श्रेणी में अपना नाम दर्ज किया।
इसी प्रकार श्रेया कुमारी, ईशा भारती, शैली वर्मा, जिज्ञासा कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाई। इधर प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल विजेता बनी स्वामी स्वामी श्रद्धानन्द डीएवी स्कूल इस गौरव के पल में विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार सोनी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह हमारे तथा पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का पल है। बच्चों में प्रतिभा विधमान है। इन्हें अवसर मिलना चाहिए।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य के.पी सिंह ने कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी है, इन्हें एक अच्छे मार्गदर्शन की आवश्यकता है जिनसे ये अपने जीवन मे अपने रुचि के क्षेत्र में अग्रसर हो एवं लक्ष्य की प्राप्ति कर सके। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सत्येंद्र राय अभिषेक कुमार सिंह, परवेज अंसारी, पप्पू कुमार महतो, दीपक पांडे, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, दीपक राणा, तौहिद अंसारी, आयुष कुमार, रीना देवी, उषा किरण, रक्षा शर्मा, अंजू रानी, संगीता देवी सहित कई मौजूद थे।




