
Ranchi : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए बरामद किया गया है. पुलिस ने आरा गेट के देवी मंडप के नजदीक शव बरामद किया है. मृतक की शिनाख्त आश्रित मुंडा के रूप में की गई. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आश्रित मुंडा गिट्टी बालू सप्लाई का काम करता था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. आश्रित मुंडा किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकता.
वहीं,टाटीसिलवे थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस ने परिवार वालों से फर्द बयान लेकर मामले की जांच कर रही है.




