Uncategorized

सीएम से मिले पहाड़िया समुदाय के प्रशिक्षु पायलट जॉनी फ्रैंक, रघुवर दास बोले- समाज के लिए रोल मॉडल बनें

Dumka: मुख्यमंत्री रघुवर दास से पहाड़िया समुदाय के प्रशिक्षु पायलट जॉनी फ्रैंक पहाड़िया ने मुलाकात की. उन्होंने यह मुलाकात सीएम के दुमका से धनबाद के लिए प्रस्थान करते हुए दुमका एयरपोर्ट पर की. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रशिक्षु पायलट जॉनी फ्रैंक पहाड़िया से कहा कि पहाड़िया समुदाय की ओर से पायलट बन कर आप समाज के लिए रोल मॉडल बनें और राज्य का नाम रौशन करें. साथ ही सीएम ने कहा कि पहाड़िया समुदाय के लोग अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. शिक्षा के दम पर ही यह समुदाय आगे बढ़ेगा. वहीं प्रशिक्षु पायलट जॉनी फ्रैंक पहाड़िया ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा किये जारे प्रयासों से पहाड़िया समुदाय में नयी चेतना जगी है. लोग अब जागरूक हो रहे हैं. उनमें आगे बढ़ने की चाह पैदा हुई है और वे इसके लिए प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः क्या हजारीबाग पुलिस-प्रशासन एनटीपीसी के पक्ष में और विधायक व ग्रामीणों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रही थी !

आदिम जनजाति समुदाय अपनी शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देः सीएम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के सभी आदिम जनजातीय समुदायों के विकास के लिए सरकार समयबद्ध और योजनाबद्ध प्रयास कर रही है. उन्होंने अपील किया कि आदिम जनजाति समुदाय अपनी शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दें. शिक्षा से ही सभी समस्याएं दूर होंगी. और समुदाय आगे बढ़ेगा. इस दौरान राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ श्रीमती लुईस मराण्डी तथा दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा, संथाल परगना की सभी सीटों पर होगा BJP का कब्जा

सरकार की पहल से आगे बढ़ने को उत्सुक है पहाड़िया समुदायः जॉनी

दुमका में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जॉनी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पहाड़िया समुदाय में विकास के लिए एक नई चेतना का संचार हुआ है. सरकार और प्रशासन की पहल से सभी आगे बढ़ने को उत्सुक हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button