Uncategorized

लातेहार : अधिकारियों संग डीसी ने की बैठक, कहा- जिलावासियों के लिए कुछ ऐसा करें कि आपके जाने के बाद भी लोग आपको याद करें

Latehar : उपायुक्त राजीव कुमार ने जिले में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बारी-बारी से बैठक की. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने योजनाओं  को धरातल पर उतार कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने को लेकर निर्देशित किया. उन्होंने अधिकारियों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप जिस जिले में पदस्थापित हों, उस जिले में अपने विभाग के माध्यम से कुछ ऐसा कार्य करें, जो जिले के विकास को एक नया आयाम दे सके, ताकि आपके जाने के बाद भी जिले की जनता के मन में आपकी पहचान बनी रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सप्लाई एवं कल्याण विभाग की बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने विभागीय अधिकारियों को अन्य कई निर्देश दिये. मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, आइटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, डीएसओ शैलप्रभा कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला कृषि पदाधिकारी मार्सल खलखो, जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी एके महंथा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

दौ सौ बकरों का होगा वितरण

उपायुक्त राजीव कुमार ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पशुओं के नस्ल सुधारने को लेकर दो सौ बकरों को वितरण करें. उन्होंने इसके लिए सूची बनाकर बकरा सखी नियुक्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में प्रत्येक गांव में बकरा सखी की नियुक्ति करें. उन्होंने प्रथम फेज में दो सौ बकरा वितरण करने की बात कही. इस दौरान सांढ़ पालक एवं सुकर विकास को लेकर योजना बनाने का निर्देश दिया.

नेतरहाट में लगेगा पांच लाख नासपति का पेड़

कृषि विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने जिले में कृषि को बढ़ावा देने को लेकर योजना के तहत कार्य करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया. उन्होंने नेतरहाट में पांच लाख नासपति का पेड़ लगाने की बात कही. वहीं दो हजार अदरक का पौधा लगाने को लेकर भी निर्देशित किया. बैठक में उपायुक्त ने सब्जी उत्पादन को लेकर बीज वितरण ससमय करने की बात कही. वहीं तुबेद गांव में तुबेद डैम से निकले कैनाल के आस-पास केला का पेड़ लगाने की बात कही. इस दौरान उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया.

इसे भी पढ़ें- पटना रवानगी से पहले बोले लालू – बेटे की बारात में जरूर आइएगा 

राशन की न हो कालाबाजारी

उपायुक्त राजीव कुमार अपने कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली की बैठक में डीएसओ को निर्देशित किया कि किसी भी कीमत पर राशन की कालाबाजारी न हो, यह सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राशन काला बाजारी करने वाले को चिहिन्त कर सीधी कार्रवाई करें. उपायुक्त ने कहा सूचना मिल रही है कि कुछ लाभुक भी अपने राशन को दुकान में बेच दे रहे हैं. उन्होंने ऐसे कार्डधारियों की जांच कर उनका कार्ड रदृद करने की बात कही. बैठक में उपायुक्त के द्वारा सखी मंडल के माध्यम से संचालित हो रहे सभी दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया गया. वहीं जन वितरण दुकानदार के माइक्रो बैंक बनाने के लिए एनआईसी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए. उपायुक्त ने जन वितरण दुकानदारों को 5 जून तक माइक्रो बैंक से जोड़ने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले में कितने लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया जाता है, इसकी जानकारी डीएसओ से ली. जिस पर डीएसओ ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 35 हजार 519 घर है. जिसमें 5 लाख 68 हजार 129 लाभुकों को राशन दिया जा रहा है. उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक व्यक्ति को राशन दिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- 22 माह पहले सीएम ने मंत्री को जनजातीय मंत्रालय बनाने का दिया था भरोसा, नहीं हुआ कुछ, अब राज्यपाल ने सीएस को किया तलब

बच्चे न हो ड्रॉप आउट

कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि जिले में कल्याण विभाग के द्वारा संचालित हो रहे विद्यालय में छह क्लास की पढ़ाई नहीं होती है, जिसके कारण 70 प्रतिशत बच्चे विद्यालय छोड़ देते हैं. उन्होंने कल्याण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जिले में विद्यालय को अपग्रेड कर छह क्लास में सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करवाने की मांग की.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button