Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

नया हाइकोर्ट भवन निर्माण मामलाः सरकार को 10 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट सौंपने का हाइकोर्ट ने दिया निर्देश

Ranchi : नये हाइकोर्ट भवन के निर्माण की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने सरकार को 10 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और रत्नाकर भेंगरा की अदालत ने एसीबी को भी जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि नये भवन का शेष कार्य पूरा करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : गोविंदपुर में लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से मांगी रंगदारी, 3 गिरफ्तार

24 सितंबर को टेंडर खोला जायेगा. इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी. इस पर कोर्ट ने सुनवाई 10 सितंबर को निर्धारित की और एसीबी से कहा कि कोर्ट भवन में अनियमितता की जांच अभी कहां तक पहुंची है और एसीबी इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है, यह बतायें.

इसे भी पढ़ें :कोडरमा प्लांट हादसा : लिफ्ट टूटने से 4 की मौत मामले में जांच शुरू, सुरक्षा में चूक की बात आयी सामने

Related Articles

Back to top button