
New Delhi : चक्रवात वायु तूफान की आज गुजरात के तट पर टकराने की आशंका है. इस तूफान के खतरे को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व एसआरपी जैसी एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जिसमें एनडीआरएफ की 52, एसडीआरएफ की 9, एसआरपी की 14 कंपनियां तैनात हैं.
#WATCH Gujarat: Visuals from the Chowpatty beach in Porbandar. #CycloneVayu is very likely to cross Gujarat coast between Porbandar and Mahuva as a very severe cyclonic storm, today. More than 2.75 Lakh people in the state have been evacuated. pic.twitter.com/bwhf7IczXi
— ANI (@ANI) June 12, 2019
तटीय इलाकों को छू कर निकल जाएगा वायु
वहीं दूसरी ओर राहत भरी खबर यह भी है कि वायु तूफान का असर पूरे राज्य में नहीं होगा. बल्कि तूफान तटीय इलाकों को छू कर निकल जाएगा. हालांकि तटीय इलाकों में वायु का असर देखने को मिल सकता है इसलिए तट पर बसे मछुआरों को किनारे से हटने का निर्देश दिया गया है.
वायु के खतरे को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. प्रशासन ने कई तरह की व्यवस्था की हुई है. प्रशासन ने खाने के पैकेट तैयार किए हुए हैं, जिसे जरुरतमंदों को दिया जा सके.
IMD: Very Severe Cyclonic Storm #Vayu over EC Arabian Sea moved NNW-wards in last 6 hours. It’s 130 km Southwest of Veraval & 180 km South of Porbandar. It’s likely to move NNW for some time&then NW-wards skirting Saurashtra coast with wind speed 135-145 kmph from this afternoon pic.twitter.com/Q2PStSrV63
— ANI (@ANI) June 13, 2019
कई ट्रेनें रद्द
पश्चिम रेलवे ने बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है. पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता रवींद्र भाखर ने यह जानकरी दी.
Western Railway: Western Railway has decided to cancel 7 more trains & short terminate with partial cancellation another 5 trains, as a precautionary measure in the cyclone prone areas over Western Railway. Total 110 trains of Western Railway have been affected. #CycloneVayu pic.twitter.com/1GE4YSiD3o
— ANI (@ANI) June 12, 2019
रेलवे ने ताजा बुलेटिन में बताया कि पश्चिम रेलवे ने चक्रवात वायु से होने वाली संभावित आपदा को देखते हुये मुख्यमार्ग की 70 रेलगाड़ियों को पूरी तरह निरस्त और ऐसी ही 28 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त करते हुये गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है.
लोगों की दिक्कतों को देखते हुये पश्चिम रेलवे की विशेष राहत ट्रेनें चलाने की योजना है. ये विशेष ट्रेनें गांधीधाम, भावनगर पारा, पोरबंदर, वेरावल और ओखा से प्रत्येक जगह से चलेंगी ताकि वहां से लोगों को निकालने में मदद मिले.




