HEALTHJharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

JHARKHAND NEWS: कोरोना के मद्देनजर सरकार ले सकती है बड़े फैसले

कोरोना को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक छह को

Ranchi: वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है. संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर कुछ सीमाओं तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंतित हैं. मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं. छह अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रस्तावित बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: GOOD NEWS: पंक्चुअलिटी में अन्य रेल मंडलों को पछाड़ कर रांची मंडल बना नंबर-1

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड में फिर से पार्क, सिनेमाघर,जिम आदि के संचालन पर कुछ सीमाओं के साथ प्रतिबंध लगाया जा सकता है. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन में आंशिक रूप से लॉकडाउन की भी घोषणा कर सकती है. बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की अद्यतन समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का भी इंतजार कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट

स्कूलों को खोलने को लेकर भी उहापोह की स्थिति में सरकार

राज्य सरकार स्कूलों को खोलने को लेकर भी उहापोह की स्थिति में है. जिस प्रकार से सूबे में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए फिलहाल निचली कक्षाओं (कक्षा सात तक) के लिए स्कूल खुलने की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है.

गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक अप्रैल से कक्षा एक से सात तक के लिए भी स्कूलों को खोलने की अनुमति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मांगी थी, लेकिन अचानक संक्रमण में वृद्धि होने पर इस दिशा में कोई निर्णय नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित, प्रियंका गांधी ने असम दौरा किया रद, खुद क्वारंटीन हुईं

 

Related Articles

Back to top button