
Dhanbad : 8 नवंबर को बिहार बिल्डिंग झरिया के पास रहने वाले सुरेश प्रसाद केसरी के परिवार के पांच सदस्य करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे. रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान वंशिका कुमारी व बाद में मनिता उर्फ सुनीता देवी की मौत हो गई. सोमवार की देर शाम लगभग 8 बजे झरिया के लोगों ने बाटा मोड़ के पास श्रद्धांजलि सभा में कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर दोनों के चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान लोगों ने कहा कि सुरेश के परिवार में इतनी बढ़ी घटना होने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की पहल नहीं कर रहे. पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
मौके पर राजकुमार अग्रवाल, भगत सिंह, अमित साहू, शेखर केसरी, राहुल केसरी, अरिदम बनर्जी, मिकी अग्रवाल, विकास केसरी, सचिन गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुनील तुलस्यान, सनी गुप्ता,राजकुमार केसरी, इरफान खान, साहब अंसारी, यशदीप सिंह, पीयूष साहू, सतीश साहू, बच्चा केसरी आदि थे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : देह व्यापार के संदेह में पुलिस ने दो युवक, युवती और होटल संचालक को हिरासत में लिया




