
Ranchi : दिल्ली से 86 लाख के जेवरात चोरी कर भाग रहे अपराधी को आरपीएफ ने कालका-हावड़ा मेल से गिरफ्तार किया है. गिरिडीह जिला अंतर्गत हजारीबाग रोड आरपीएफ ने उसे ट्रेन रोक कर पकड़ा है. इसकी पुष्टि हजारीबाग रोड आरपीएफ इंस्पेक्टर ने की है. दिल्ली के एसीपी रोहणी की सूचना पर यह कार्रवाई हुई है.
एसीपी रोहणी ने आरपीएफ को सूचना दी थी कि गाड़ी सं0- 02312 डाउन (कालका हावड़ा मेल) के ए-2 बोगी में एक अपराधी हत्या करके एवं सोना का गहना लूट कर भाग रहा है. गाड़ी कोडरमा स्टेशन से खुल गई है. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पुलिस के जवानों के साथ हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचे. इन्होंने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा नियंत्रण कक्ष धनबाद और स्टेशन मास्टर हजारीबाग रोड को सूचना देकर ट्रेन को 05 मिनट ज्यादा ठहराव करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें :कालका मेल एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, जानें क्या होगी नयी समय सारिणी
इसके बाद टीटीई से मोबाइल पर बात कर पीटू शेख नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली. वह एक अन्य व्यक्ति के साथ ए-2 कोच के बर्थ नं0- 16 एवं 18 पर या़त्रा कर रहा था. ट्रेन हजारीबाग रोड स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 04 पर समय 01:42 बजे पहुंची. आरपीएफ ने तो उक्त कोच को घेर कर टीटीई को साथ लेकर चेक किया तो दो लोगों 27 वर्षीय पीटू शेख (पिता- स्व0 साधू शेख, पता- पाईकार, बीरभूम, जिला- बीरभूम,पं0 बंगाल) तथा 30 वर्षीय अहमद (पिता- स्व0 मियादिन शेख, पता- मकान नं0- 3698, जे0जे0कोलोनी बबाना, नार्थ वेस्ट दिल्ली) को हिरासत में लिया गया.
इसे भी पढ़ें :एक हाथ में बंदूक एक हाथ में कलम: देश के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिले में छात्रों को पढ़ा रहे हैं एसएसबी जवान
एसीपी रोहिणी की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
इनके बैग का चेकिग करने पर सोना के गहनों की एक गठरी मिली जिसका वजन करीब 1किलो 800ग्राम था. प्लेटफार्म से ही वाट्स एप पर एसीपी/रोहिणी, दिल्ली को वीडियो कॉलिंग कर सोना का गहना एवं दोनों अपराधी को दिखाकर शिनाख्त करायी गयी. दोनों व्यक्तियों एवं सोना का गहना का फोटो एवं वीडियो बनाकर एसीपी/दिल्ली को भेजा गया. बरामद सोना का अनुमानित मूल्य लगभग 86,40,000/-रूपये है.
एक अन्य अपराधी रीत मोहम्मद हुआ फरार
अपराधी पीटू शेख से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दो-तीन दिन पहले दिल्ली के रोहणी में बस पड़ाव के पास एक सोने की दुकान का शटर काट कर 08 लोगों ने मिलकर चोरी की थी. इसके बाद वह अफने हिस्से का माल बैग में रख कर अपने भाई के साथ हावड़ा जा रहा था. पीटू शेख कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है. पीटू शेख ने बताया कि एक और अपराधी रीत मोहम्मद इसी ट्रेन से आसनसोल जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए गोमो स्टेशन एवं धनबाद स्टेशन पर भी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.
इसे भी पढ़ें :सीएम ने किया वैक्सीनेशन का शुभारंभ, सफाई कर्मचारी मरियम गुड़िया को रांची में पहला टीका




