
New Delhi : वर्तमान में 12 राज्यों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि सात राज्यों में यह संख्या 50 हजार से एक लाख के बीच है. यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.
मंत्रालय ने बताया कि देश के 24 राज्यों में फिलहाल 15 फीसदी से अधिक संक्रमण दर है और नौ राज्यों में यह दर पांच से 15 फीसदी के बीच है.
इसे भी पढ़ें :देश के कई राज्यों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन
इसने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के रोजाना मामलों में लगातार कमी आ रही है. मंत्रालय ने बताया कि बहरहाल, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओड़िशा उन राज्यों में शामिल हैं जहां संक्रमण की दर बढ़ रही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि जो लाभार्थी कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए और अनुशंसित टीकाकरण कार्यक्रम को समय पर पूरा किया जाये.
इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में कलाकारों को प्रोत्साहित करेगी केन्द्र सरकार




