GiridihJharkhand

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के पहले फेज की काउंटिंग जारी, गिरिडीह में मुखिया पद के 2 उम्मीदवारों की जीत घोषित

Giridih : गिरिडीह पंचायत चुनाव के पहले फेज की काउंटिंग जारी है. काउंटिंग तय समय पर शुरू हो गयी थी. बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा राउंडवार जानकारी नहीं दी जा रही है. पहले राउंड की जानकारी ढाई बजे के करीब दी गयी. ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मतगणना स्थल के बाहर अपडेट का इंतजार करते रहे.

इसे भी पढ़ें :झारखंड माइंस घोटाला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी कर सकती है पूछताछ

जानकारी के अनुसार दो मुखिया प्रत्याशियों की जीत घोषित की गयी है. गिरिडीह के सदर प्रखंड के पहाड़पुर से मुनि हेंब्रम नये मुखिया बने. मुनि हेंब्रम को 1424 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रही उर्मिला हांसदा को 836 मत मिले. गांडेय के बड़किटांड़ से रूखसाना को ही 1258 वोट मिले, और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी कुमारी को 713 मत मिले. इस प्रकार बड़किटांड़ रूखसाना मुखिया निर्वाचित हुईं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पीड़ित

Related Articles

Back to top button