Corona_UpdatesNational

देश में #CoronoVirus से 75 लोगों की गयी जान, एक दिन में सर्वाधिक मामले आये सामने

New Delhi: देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी. संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी.

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी. केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- #GoodNews : ऐंटी-पैरासाइट दवा ने लैब में कोरोना वायरस को 48 घंटे में खत्म किया

सबसे ज्यादा 525 नये मामले सामने आये

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आठ, दिल्ली और गुजरात में दो-दो और तमिलनाडु में एक मरीज की मौत हो गयी.

आंकड़ों के अनुसार शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 525 नये मामले सामने आये और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,072 हो गयी जिनमें 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि अब तक 79,950 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें 3,113 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है. हालांकि, सभी राज्यों के आंकड़ों को सूचीबद्ध करें तो देशव्यापी मामलों की संख्या इससे अधिक है.

इसे भी पढ़ें- बिहार: #CoronoVirus संक्रमण केस की संख्या बढ़कर हुई 32

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं. इसके बाद गुजरात (10), तेलंगाना (सात), मध्य प्रदेश और दिल्ली (छह- छह), पंजाब (पांच) का स्थान है. कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन मौत हुयी हैं. जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दो-दो मौत हुईं. आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुयी है.

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक 490 मामलों की पुष्टि हुयी है जबकि दिल्ली में 445 और तमिलनाडु में 411 मामले सामने आये हैं. केरल में अब तक 295 मामले सामने आये हैं, जबकि राजस्थान में 200 और उत्तर प्रदेश में 174 मामलों की पुष्टि हुयी है. आंध्र प्रदेश में 161 , तेलंगाना में 159, कर्नाटक में 128, गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 मामले सामने आये हैं.

जम्मू कश्मीर में अब तक 75 मामले सामने आये हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 69, पंजाब में 57, हरियाणा में 49, बिहार में 33, असम में 24, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16 और लद्दाख में 14 मामलों की पुष्टि हुयी है. 

इसे भी पढ़ें- #RIMS की ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, जब इमरजेंसी में ही होना है कोरोना संदिग्ध का इलाज तो आइसोलेशन वार्ड क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button