Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
NW Desk: देशभर में कोरोना से स्थिति भयावह होती जा रही है. लगातार इसके मामले में इजाफा हो रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 437 नये मामलों की पुष्टि करने के साथ कोरोना वायरस के 1834 मामले हो गए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है.
वहीं महाराष्ट्र, जयपुर व मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़े हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के तीन नये मामले, कुल 338 केस
महाराष्ट्र में गुरुवार को तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 338 हो गये हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन तीन लोगों में से दो पुणे से और एक बुलढाणा से सामने आया है.
बुधवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 335 मामले सामने आये और 16 लोगों की मौत हो गयी. मुंबई में अभी तक कोरोना वायरस से 12 लोग जान गंवा चुके हैं. राज्य की राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे अधिक 181 है जबकि पुणे में 50 मामले दर्ज किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- #TabligiJamaat: जमशेदपुर में छिपे 10 विदेशी सहित 25 लोगों को पुलिस ने किया क्वारेंटीन
राजस्थान में कोरोना के नौ नये मामले
राजस्थान में नौ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से सात तो जयपुर शहर के रामगंज क्षेत्र से हैं. इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 129 हो गयी है.
राज्य में कुल संक्रमितों में से 12 तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे लोग हैं. नये मामलों में एक जोधपुर और एक झुंझुनू का है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात नये मामले सामने आये है. ये सभी इलाके में संक्रमित पाये गये पहले व्यक्ति के संपर्क में थे.
इसे भी पढ़ें- #Covid-19 का संक्रमण हुआ तेजः एक दिन में 437 नये केस के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 1,834, 41 की गई जान
मप्र में कुल 98 लोग संक्रमित, इंदौर में बढ़ा प्रकोप
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मरीज मिलने के बाद सूबे में इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद बढ़कर 98 पर पहुंच गयी है. इनमें से करीब 77 फीसद मरीज अकेले इंदौर के हैं.
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मरीजों में 80 वर्षीय महिला शामिल है. इनमें तीन मरीज ऐसे भी हैं जिनके परिवार के अन्य नौ सदस्य पहले ही इस महामारी की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हैं.
इंदौर, सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है और शहर में इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है. नये 12 मरीज मिलने के बाद शहर में इस महामारी की चपेट में आये लोगों की संख्या 75 हो गयी है जिनमें से तीन मरीजों की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है. इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों और खरगोन के एक मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.
राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले छह मरीजों में इंदौर के तीन, उज्जैन के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन मृतकों को अन्य बीमारियां भी थीं.
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के ज्यादातर कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी और वे स्थानीय स्तर पर ही इस संक्रमण के शिकार हुए. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इस बात से लगातार इनकार कर रहा है कि शहर इस महामारी के तीसरे चरण यानी सामुदायिक संक्रमण की स्थिति में पहुंच गया है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने कहा कि शहर की मौजूदा स्थिति को अभी हम कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण नहीं कह सकते. अब तक मिले मरीजों में शामिल ज्यादातर लोग आपस में रिश्तेदार या परिचित हैं जिन्होंने एक-दूसरे के संपर्क में आकर इस बीमारी को फैलाया.
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को शहर में कोरोना वायरस के किसी नये मरीज के बारे में जैसे ही पता चलता है, उसके परिजनों और उसके संपर्क में आये लोगों को ढूंढकर उन्हें पृथक केंद्रों में पहुंचा दिया जाता है.
जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद यहां पिछले नौ दिन में 600 से ज्यादा लोगों को पृथक केंद्रों में पहुंचाया गया है ताकि इस महामारी का फैलाव रोका जा सके.
इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: हिन्दपीढ़ी में जांच के बाद 90 लोगों को भेजा गया क्वारेंटाइन सेंटर