Corona_UpdatesNational

#CoronaUpdates: दो दिनों में 16 हजार टेस्ट हुए, मात्र 0.2 प्रतिशत पॉजिटिव मिले

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना संकट की ताजा स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के 6,412 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 199 लोगों की मौत हो गयी है.

उन्होंने कहा कि हर चुनौती से निपटने के लिए सरकार तैयार है. पिछले दो महीने में राज्यों को 20 लाख मास्क उपलब्ध कराये गये हैं. देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

एक दिन में 33 मौतें

संयुक्त सचिव ने यह भी बताया कि 146 सरकारी और 76 प्राइवेट लैब हैं जिनमें कोरोना की जांच हो रही है. हम पहले 100 की संख्या में टेस्ट कर रहे थे और हमने दो दिन में 16 हजार टेस्ट किये. इसमें 0.2 प्रतिशत केस ही पॉजिटिव पाये गये.

गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक कोरोना के 678 नये केस आये हैं. एक दिन में 33 मौतें हुई हैं. उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पास जरूरत से तीन गुना ज्यादा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की टेबलेट मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें : #Ranchi: PDS दुकानों पर नजर रखेंगी 22 उड़दस्ता टीमें, गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई

20 हजार से ज्यादा विदेशी वापस भेजे गये

दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर भारत ने गुरुवार को 20,473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया है.

बता दें कि दुनिया भर में अब तक 90,000 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है.

इसे भी पढ़ें : रांची: होटवार जेल में बंद दो पूर्व मंत्रियों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर दर्ज कराया मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button