
Sahibganj: सदर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रो मोज़म्मिल हक़ व झामुमो ज़िला अध्यक्ष मो शाहजहां अंसारी ने 20 सूत्री कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रो मोज़म्मिल हक़ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गाँव गाँव तक पहुंचा कर विकास करना व जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर उपाध्यक्ष श्रीनाथ मंडल, सुरेंद्र प्रसाद, तुलसी मंडल, मो सिद्दीक, गोपाल यादव, कलीमुद्दीन, बैजनाथ यादव, अविनाश ओझा, सदर सीओ अब्दुस समद, झामुमो युवा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजू अंसारी,सहित अन्य लोग शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें:जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा में खोरठा का दूसरी बार बदला सिलेबस, जाने क्या हुआ है बदलाव




