Corona_UpdatesMain SliderRanchi

CoronaUpdate: झारखंड में रिकवरी रेट 74 से गिरकर 42% हुई, रांची का रिकवरी रेट सबसे कम

-एक महीने का रिकवरी रेट 35 प्रतिशत वहीं पिछले दस दिनों का 28 प्रतिशत

-कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले दस दिनों में हो गये दोगुने

-रांची का रिकवरी दर पूरे राज्य में सबसे कम, 1470 मरीजों में मात्र 371 हुए ठीक

 

Kumar Gaurav

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन 400 के औसत से नए मरीज सामने आ रहे हैं. जिस हिसाब से नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसके विपरित मरीजों के रिकवरी रेट में भारी गिरावट आयी है. पूरे देश में जहां रिकवरी रेट 66 प्रतिशत के आसपास है, वहीं झारखंड में यह दर 44 प्रतिशत के आसपास है.

पूरे राज्य में सबसे अधिक मरीज रांची में मिल रहे हैं, औऱ  राजधानी की रिकवरी दर पूरे राज्य में सबसे कम है. रांची में रिकवरी का रेट महज 25 प्रतिशत का है. रांची में पिछले दस दिनों में 600 के करीब मरीज मिले हैं, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या 90 के करीब ही है. पूरे झारखंड में 8479 मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें 3524 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. वर्तमान में 4288 एक्टिव केस हैं.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर चल रहा 89 मॉडल स्कूल,जहां न शिक्षक, न स्टूडेंट्स और न मिली किताबें

वहीं रांची में 1470 में से 1082 एक्टिव मरीज हैं. पिछले एक महीनों में राज्य की रिकवरी दर 35 प्रतिशत है, वहीं पिछले दस दिनों में यह गिरकर 28 प्रतिशत हो गयी है. मतलब साफ है कि जैसे-जैसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, रिकवरी रेट कम हो रहा है.

जुलाई के पहले सप्ताह में 74 प्रतिशत थी रिकवरी दर

रांची में जुलाई के पहले सप्ताह तक झारखंड का रिकवरी रेट 74 प्रतिशत के करीब था, वहीं राष्ट्रीय औसत उस वक्त भी 66 प्रतिशत के करीब था. अब यह रिकवरी रेट 30 प्रतिशत कम हो गया है. वर्तमान में मरीजों के मिलने की स्पीड बहुत अधिक है, वहीं तुलनात्मक रुप से मरीज कम ठीक हो रहे हैं. इसके अलावा रांची में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में भी भारी गिरावट आयी है.

प्रतिदिन पांच की औसत से हो रही मौत

पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन पांच के औसत से कोरोना संक्रमितों की मौत हो जा रही है. पिछले 20 दिनों में 70 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी है. सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम जिले के मरीजों की मौत हो गयी है. उसके बाद रांची के संक्रिमत मरीजों की मौत हुई है. रांची के 18 और जमशेदपुर के 22 संक्रमितों की जान जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःभारत में फिर से 47 चीनी ऐप्स बैन, Pubg और Alibaba express भी होंगे बैन!

One Comment

  1. Sweet blog! I found it while browsing on Yahoo News.Do you have any suggestions on how to get listed in Yahoo News?I’ve been trying for a while but I never seem to get there!Cheers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button