
Palamu : सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव की सड़क पर रविवार को एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा पाया गया. जिसे देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सदर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और नवजात के बरामद होने की जानकारी बाल कल्याण समिति को दिया. बताया जाता है कि सड़क से बरामद हुआ नवजात शिशु को चिकित्सकों ने तत्काल इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाये जाने की सलाह दी है.
चिकित्सकों के अनुसार नवजात सात महीने का शिशु है. जिसका वजन महज एक किलो का है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी मां द्वारा नवजात शिशु को लावारिस हालत में सड़क पर फेंक दिया गया है. पुलिस ने शिशु की मां की तालाश शुरू कर दी है. गौरतलब हो कि एक तरफ जहां आज जिले में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मां की ममता शर्मसार हो रही है.




