
Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के पारोडीह पत्थर खदान में बुधवार को एक पोकलेन समेत हाईवा पर बड़ा चट्टान गिरने से ड्राइवर सिकंदर पंडित की मौत मामले की जांच खुद राज्य के डीजीएमएस ने शुरू किया है तो घटना के दूसरे दिन गुरुवार को ही इसी पत्थर खदान से एक और शव के निकाले जाने की खबर चर्चा में तो जरूर रहा, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई.
संभावना यह भी जतायी जा रही है कि घटना के वक्त खदान में कई और लोग उत्खनन करने के काम में लगे हुए थे. वैसे घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को डीजीएमस मामले को लेकर काफी नाराज दिखे और बातचीत में कहा की खदान में स्पष्ट तौर पर लापरवाही हुई है. जांच के बाद साफ हो पाएगा की घटना का कारण क्या है और जांच के बाद जो सामने आएगा, उसके अनुसार खदान के लीज धारक शिव ज्योति नेस्टॉन माइंस के प्रोपराइटर सुदामा यादव के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है.
डीजीएमस ने जानकारी देते हुए कहा की जांच वो खुद कर रहें है तो उनके साथ डिप्टी डीजीएमएस भी शामिल है. क्योंकि मानकों के अनुसार खदान से पत्थर का उत्खनन भी नहीं हो रहा था. तीन सौ फीट के बाद आगे के उत्खनन के लिए डीजीएमएस स्तर पर मंजूरी की जरूरत होता है और तीन सौ फीट के बाद आगे के उत्खनन के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी. जबकि खदान की गहराई ही बता रहा है की करीब 500 सौ फीट उत्खनन हो चुका था. जो बगैर मंजूरी के ही था.




