
Ranchi: राजधानी रांची के सदर अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया आज से शुरू की गई है. काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं और अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि उम्र सीमा घटाए जाने के बाद पहले दिन से ही लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. वैक्सीनेशन करा कर बाहर निकलने वाले लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से कोरोना वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे थे.
बता दें कि राज्यन के सभी जिलों में कोरोना की वैक्सीवन दी जा रही है. रांची के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते दिखे. साथ ही शारीरिक दूरी बना कर खड़े होने की बात कह रहे थे. लेकिन लोग इसके जल्द से जल्द पर्ची लेने के लिए आसपास खड़े हो गए थे. रजिस्ट्रेशन के अनुसार वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रारंभ हो गया है.
रांची जिला प्रशासन के आला अधिकारी सुबह से ही अलग-अलग केंद्रों पर कुल पंजीकृत लोगों की जानकारी एकत्र कर रहे थे. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है.
आप ऑनलाइन इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
स्टेप 1- मोबाइल या कंप्यूटर में कोविन पोर्टल खोलें
स्टेप 2- होमपेज में रजिस्टर साइन योर सेल्फ के ऑप्शन में जाएं
स्टेप 3- नया पेज खुलने पर मोबाइल नंबर डालें और गेट ओटीपी में क्लिक करें
स्टेप 4- अगले पेज में ओटीपी डालकर वेरीफाई में क्लिक करें
स्टेप 5- नया पेज खुलने पर निजी जानकारी जैसे डॉक्यूमेंट नंबर या पता डालना होगा. इसे सेव करने पर रजिस्ट्रेशन पीडीएफ को डाउनलोड करें. इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी डिटेल रहेंगे.




