
Dhanbad: भाजपा महिला मोर्चा ने सूबे में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं के बढ़ने का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार का पुतला जलाया. धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर और चिरकुंडा शाहिद चौक पर रविवार को भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की.
इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में गिरिडीह के स्टील कारोबार में आया बड़ा उछाल, चार माह में 26 करोड़ टैक्स कलेक्शन
धनबाद में भी नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था
मौके पर महिला जिला अध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया कि सूबे में लगातार महिलाओं पर अत्याचार में वृद्धि हो रही है अभी पिछले दिनों ही राजधानी, उपराजधानी और धनबाद में भी नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी. कई अन्य जिलों में इस तरह की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कई संगीन आरोप लगाए.
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के रानी केराई के नेतृत्व में चिरकुंडा शहीद चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वर्ष 2013 में मुम्बई में जो घटना घटी है यह हमारे झारखंड के लिए शर्मनाक घटना है.
इसे भी पढ़ें :वृहद झारखंड का सपना लेकर बंगाल चुनाव में जोर आजमाइश करेंगी झामुमो और आजसू पार्टी




