Corona_UpdatesNational

CoronaUpdate: देश में संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार, महज 15 दिनों में एक लाख नये केस

New Delhi:  भारत में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर गयी है. 24 घंटे में रिकॉड 8,909 नये केस सामने आये हैं. वहीं 217 लोगों की जान चली गयी है. इसके साथ ही देश में वायरस संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा 5,815 हो गया है. लेकिन राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट अच्छी है.

इसे भी पढ़ेंःCyclone Nisarga: आज मुंबई के तट से टकरायेगा चक्रवात, समुद्र में 6 फीट तक उठ सकती है लहरें

2 लाख से ज्यादा बीमार

बुधवार को देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 7 हजार 615 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8 हजार 909 नए केस सामने आये हैं और 24 घंटे में ही 217 लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में 4776 लोग ठीक हुए हैं. अबतक 5 हजार 815 लोगों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है.

बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की बात ये है कि करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 303 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं. फिलहाल कुल एक्टिव केस 1 लाख 1 हजार 497 हैं. पिछले कुछ दिनों में मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

राज्यों की बात करें तो सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है. यहां संक्रमितों का आंकड़ा 72 हजार से अधिक है. वहीं दूसरे नबंर पर तमिलनाडु है, जहां 24 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जबकि 22 हजार से अधिक मामलों के साथ दिल्ली संक्रमण के मामले में तीसरे नबंर पर है.

इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा: नक्सलियों ने बॉक्‍साइट खनन में लगे 11 वाहनों को फूंका, करोड़ों का नुकसान

15 दिनों में एक लाख नये केस

भारत कोविड-19 के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. अमुमन रोजाना 7-8 हजार नये केस सामने आ रहे हैं. वहीं बुधवार को करीब 9 हजार नये मामले सामने आये हैं. बढ़ते आंकड़ों का देखें तो पिछले 15 दिनों में करीब एक लाख लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं.

हालांकि सरकार ने कहा कि इस रोग को काबू करने के उसके एहतियाती उपाय काफी प्रभावी रहे हैं क्योंकि कई अन्य देशों की तुलना में भारत में मृतकों की संख्या काफी कम है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोग के ठीक होने की दर भारत में लगातार बेहतर हो रही है तथा वह इस महामारी से अपेक्षाकृत बेहतर ढंग से निबट पा रहा है.

बता दें कि चीन में पिछले दिसंबर में इस वायरस के प्रसार के साथ अभी तक विश्व भर में 63 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3.7 लाख से अधिक लोगों की इसके कारण जान जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःपलामू में गैंगस्टर कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या, जमानत पर था बाहर

3 Comments

  1. Somebody essentially assist to make critically articles I’d state. This is the first time I frequented your website page and up to now? I amazed with the research you made to create this actual post amazing. Excellent task!

  2. whoah this blog is magnificent i love reading your posts. Keep up the good work! You know, a lot of people are searching around for this information, you could aid them greatly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button