
Bengaluru: देश में कोरोना का कहर जारी है. वहीं कुछ राज्यों में तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में इंसान तो इंसान अब जानवरों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. कुछ ऐसा ही मामला कर्नाटक के तुमकुरु जिले में सामने आया है, जहां भेड़ और बकरियों को भी क्वारेंटाइन किया गया है. चरवाहे के संक्रमित पाए जाने के बाद करीब 50 बकरियों को भी क्वारेंटाइन किया गया है.
इसे भी पढ़ेंःLAC पर युद्ध जैसे हालात के बीच PoK में पाकिस्तान ने बढ़ाई सेना, टू फ्रंट वॉर की तैयारी?
47 बकरियां क्वारेंटाइन
बेंगलुरु से लगभग 127 किलोमीटर दूर तुमकुरू जिले के गोडकेरे गांव का ये मामला है. जिले के पशुपालन विभाग में एक अधिकारी ने बताया कि गौरलहट्टी तालुका के गोडकेरे गांव में कुछ बकरियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. चरवाहे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से लोग भयभीत हैं. उन्हें डर है कि कही मवेशियों में भी संक्रमण ना हो गया हो. हालांकि, पशु चिकित्सा विशेषज्ञों को संदेह है कि जानवर पीपीआर नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसे बकरी का प्लेग या माइकोप्लाज्मा संक्रमण के रूप में जाना जाता है.
बता दें कि इस तालुका में लगभग 300 घर हैं. औऱ यहां की आबादी लगभग 1000 है. और चरवाहे को मिलाकर दो ग्रामीणों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसी के साथ ही चार बकरियों की संदिग्ध मौत के बाद गांववाले दहशत में आ गए है.
इसे भी पढ़ेंःVodafone-Idea ने बनाया घाटे का रिकॉर्ड, वित्त वर्ष 2019-20 में 73,878 करोड़ का नुकसान
जांच के लिए लिये गये स्वाब सैंपल
मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को जिला पशु अधिकारी गांव पहुंचे और बकरियों को गांव के बाहर क्वारेंटीन करवाया. साथ ही बकरियों के स्वाब सैंपल लिये गये. इन नमूनों को पशु स्वास्थ्य और एवं पशु चिकित्सा संस्थान भोपाल में भेजा गया.
वहीं चार बकरियों की संदिग्ध मौत के बाद मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. बकरियों से सैंपल इंस्टिट्यूट ऑफ ऐनिमल हेलथ ऐंड वेटेनरी बायलॉजिकल्स (IAHVB) बेंगलुरु भेजे गए हैं.
इंसानों से जानवरों में नहीं फैलता वायरस- एक्सपर्ट
हालांकि, इंस्टिट्यूट ऑफ ऐनिमल हेलथ ऐंड वेटेनरी बायलॉजिकल्स (IAHVB) के निदेशक डॉ. एसएम बायरेगौड़ा का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है कि इंसानों से कोरोना वायरस जानवरों में फैला हो. फिलहाल सैंपल भोपाल भेजे गए हैं क्योंकि हमारे पास जांच किट नहीं है. कुछ एक्सपर्ट का ये कहना है कि कोरोना वायरस जैसे जूनोटिक वायरस आमतौर पर जानवरों से इंसानों में फैलते हैं न कि इंसानों से जानवरों में.
इसे भी पढ़ेंःदेश में 24 घंटे में साढ़े 18 हजार से पार Corona केस, 507 लोगों की मौत




