Corona_UpdatesJharkhandRanchi

Corona की चपेट में पुलिस विभाग: 179 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, 7 हो चुके हैं स्वस्थ

Ranchi: झारखंड में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है. पुलिसकर्मी भी इससे अछूते नहीं हैं. अब तक 179 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. जिनमें सात पुलिसकर्मी स्वस्थ भी हो चुके हैं.

झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई तक झारखंड में कुल 179 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें एक डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर , 18 दरोगा , 29 एएसआइ, 20 हवलदार , 82 सिपाही और चालक, 6 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और 8 होमगार्ड के जवान शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड हाइकोर्ट में अब तक 5 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

संक्रमण की दर में लगातार हो रहा इजाफा

राज्य में जानलेवा कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है. पहले 90 दिनों में यहां 2490 मरीज मिले थे. अब सिर्फ 17 दिनों में ही 2613 मरीज मिल चुके हैं. यानी औसतन रोजाना 141 मरीज मिल रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण दर ऐसा ही रहा तो इस महीने के अंत तक राज्य में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच जाएगा.

संक्रमण के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में 90 दिनों में 17 मौतें हुई थीं. अब 16 दिन में ही 39 मौतें हो गईं. जुलाई के 17 दिनों में संक्रमण की दर भी तीन गुना हो गयी है. 30 जून को संक्रमण की दर सिर्फ 1.78 थी जो बढ़कर 4.74 पर पहुंच गयी है. वहीं शुक्रवार को कोरोना से फिर पांच मौतें हुई. जबकि 305 नये मरीज भी मिले. इसके साथ ही झारखंड में अब कोरोना मरीजों की संख्या 5110 हो गयी है. वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है.

इसे भी पढ़ें- फोन टैपिंग की CBI जांच की मांग पर बोली कांग्रेस-BJP ने स्वीकारा कि राजस्थान में उसने खरीद-फरोख्त की

कोरोना से बचाव के लिए दिये गये दिशा-निर्देश

पुलिस मुख्यालय स्तर से राज्य के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को विधि-व्यवस्था ड्यूटी करते हुए एवं साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. बचाव के लिये सभी पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहननकर ड्यूटी करने, सेनिटाइजर का उपयोग करने, हैंड ग्लब्स पहनने, सर्जिकल कैप लगाने, समय-समय पर कार्यालय, आवासीय स्थल व वाहनो को सेनिटाइज करने, अनावश्यक रूप से चेहरा छूने से बचने की सलाह भी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- राज्य में Corona से 48वीं मौत, सांसद पुत्र के ड्राइवर की गयी जान

संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए 33 लाख आवंटित

कोरोना महामारी की इस आपदा में बचाव के लिए झारखंड पुलिस लगी हुई है. आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ राज्य की विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगी हुई है. पुलिस का कार्य काफी जोखिम भरा है.

अपराधियों के अतिरिक्त कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के साथ भी पुलिसकर्मी सीधे शारीरिक रूप से संपर्क में आते हैं.जिससे पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे में झारखंड सरकार के स्तर से राज्य के सभी जिलों के एसपी को उनके बचाव और निजी अभिरक्षा उपकरण की खरीद के लिए 33 लाख रुपया आवंटित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button