
New Delhi: देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. हर दिन हजारों केस सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,51,767 पहुंच गयी है. वहीं इस महामारी की वजह से कुल 4,337 लोगों की जान जा चुकी है.
Spike of 6387 new COVID19 cases & 170 deaths in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 1,51,767 including 83004 active cases, 64425 cured/discharged and 4337 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/wWyo78g4pC
— ANI (@ANI) May 27, 2020
इसे भी पढ़ें- #Assam: सात जिलों में बाढ़ का कहर, करीब दो लाख आबादी प्रभावित, 28 मई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
पिछले 24 घंटे में 6387 केस, 170 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6387 मरीज सामने आये हैं. वहीं 170 संक्रमितों ने इसकी वजह से जान गंवा दी. वहीं देश में कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार चला गया है. जिसमें से 83,004 एक्टिव केस हैं और 64425 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,337 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- भारत-चीन तनावः लद्दाख में इंच भर भी पीछे नहीं हटेगी इंडियन आर्मी, शी जिनपिंग ने युद्ध की तैयारी तेज करने को कहा
मेघालय में सामने आये पांच और मामले
मेघालय में पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड ए संगमा ने बुधवार को यह जानकारी दी.
संक्रमित पाये गये पांचों लोग हाल में दिल्ली और हरियाणा से आये हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि हाल में दिल्ली-हरियाणा से आये पांच और लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. वे शिलांग स्थित ‘कोरोना केयर सेंटर’ में है और उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं. इसके साथ ही राज्य में जिन संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, उनकी संख्या बढ़कर सात (2+5) हो गयी है.
पांच नये मामले सामने आने के साथ ही मेघालय में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी है, जिनमें से 12 लोग उपचार के बाद ठीक हो गये हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- कोरोना से प्रभावित अर्थवस्था में और नकदी की जरूरत




