Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में भी कोरोना का कहर जारी है. लगातार इसके मामले में इजाफा हो रहा है.
देश में कुल 148 पॉजिटिव केस पाये गये हैं. जबकि अब तक इस महामारी से 3 लोगों की मौत हो गयी है. जिसमें कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हुई है.
वहीं कोरोना के संक्रमण से ठीक होकर 13 लोग घर जा चुके हैं. इन 148 पॉजिटिव केस में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इस महामारी से निपटने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें- #EconomicCrisis: S&P ने 2020 में भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर 5.2 % किया
तीन स्तर पर हो रहा काम
सरकार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. इससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर प्रदेशों में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर से लेकर पर्यटन स्थल तक बंद कर दिये गये हैं.
सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए तीन स्तर पर काम कर रही है. जिसमें पहला स्तर कोरोना पीड़ित लोगों की पहचान करना है. दूसरा स्तर पहचान होने के बाद मरीज और उसके संपर्क में आये लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज करना. तीसरा स्तर लोगों को एक जगह जमा नहीं होने देना है.
इसे भी पढ़ें- अब तक नहीं थमा MP का सियासी बवाल, बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय हिरासत में
महाराष्ट्र में 42 मामले
पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है. महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गयी थी. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गये हैं.
जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी. उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया.