National

भारत में तेजी से बढ़ रहा #Corona का खौफ, 148 पॉजिटिव केस, अब तक तीन की मौत

New Delhi: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में भी कोरोना का कहर जारी है. लगातार इसके मामले में इजाफा हो रहा है.

देश में कुल 148 पॉजिटिव केस पाये गये हैं. जबकि अब तक इस महामारी से 3 लोगों की मौत हो गयी है. जिसमें कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हुई है.

वहीं कोरोना के संक्रमण से ठीक होकर 13 लोग घर जा चुके हैं. इन 148 पॉजिटिव केस में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इस महामारी से निपटने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- #EconomicCrisis: S&P ने 2020 में भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर 5.2 % किया

तीन स्तर पर हो रहा काम

सरकार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है. इससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर प्रदेशों में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर से लेकर पर्यटन स्थल तक बंद कर दिये गये हैं.

सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए तीन स्तर पर काम कर रही है. जिसमें पहला स्तर कोरोना पीड़ित लोगों की पहचान करना है. दूसरा स्तर पहचान होने के बाद मरीज और उसके संपर्क में आये लोगों को आइसोलेशन वार्ड में  रखकर इलाज करना. तीसरा स्तर लोगों को एक जगह जमा नहीं होने देना है.

इसे भी पढ़ें- अब तक नहीं थमा MP का सियासी बवाल, बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय हिरासत में

महाराष्ट्र में 42 मामले

पुणे में 28 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है. महिला फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा पर गयी थी. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 42 हो गये हैं.

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला 15 मार्च को भारत लौटी थी. उसे 17 मार्च को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button