
Dhanbad : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह पूरी तरह से एक्टिव हैं. गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से धनबाद जिले के कई चौक-चौराहों पर मास्क जांच अभियान चलाया गया.
जिसमें मास्क नहीं लगाए लोगों पर सख्ती बरती गई.. धनबाद उपायुक्त द्वारा पूर्व आदेश के अनुसार बिना मास्क के पकड़े गए लगभग 40 से 50 लोगों को बसों में बिठाकर गोविंदपुर स्थित जैप -3 कैंप ले जाया गया.
वहां पर पकड़े गए लोगों को कोरोना जागरूकता को लेकर फिल्म दिखाई जाएगी. उन्हें शाम तक बैठा कर रखा जाएगा. साथ ही बॉन्ड भी भरवाया जाएगा. जिससे कि धनबाद के लोग जागरूक हों.
साथ ही धनबाद उपायुक्त ने कोविड 19 सेंटर अस्पताल का भी निरीक्षण किया. जिसमें सभी डॉक्टर और कर्मियों को तत्पर रहने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें :सरहुल में नहीं निकलेगी शोभायात्रा, सरना समितियों ने दी सहमति




