NationalTODAY'S NW TOP NEWS

मेरी भाषणों से कट जाते हैं कांग्रेस के वोट, इसलिए मैं रैलियों में नहीं जाता : दिग्विजय सिंह

Hariwansh Sharma

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह काफी चर्चित शख्सियत हैं. आये दिन अपने दिये बयानों से वे सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं. एकबार फिर दिग्विजय सिंह ने ऐसा बयान दे दिया है कि उससे तो कांग्रेस में ही चर्चा गर्म है. दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के सरकारी बंगले पर दिग्गी राजा ने कह डाला कि मेरी भाषणों से कट जाते हैं कांग्रेस के वोट, इसलिए मैं रैलियों में नहीं जाता. इनके इस बयान से अब पार्टी के अंदरखाने भी कई तरह की चर्चा गर्म है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में होने वाले भाषणों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कभी कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम नहीं होता.  वो खुद ही  राज्यभर में भले ही घूम-घूमकर नाराज कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का काम कर रहे हों, लेकिन कभी-कभी पार्टी के प्रति उनकी नाराजगी भी दिख ही जाती है.

इसे भी पढ़ें – जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में होंगे शामिल

 ‘दुश्मन को भी टिकट क्यों ना मिले, जिताओ’

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पहुंचे थे और वहां से बाहर निकलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका सामना हो गया. जो उनके इंतजार में बाहर खड़े थे. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने साफ शब्दों में कार्यकर्ताओं से कहा कि देखते रह जाओगे. ऐसे सरकार नहीं बनेगी. जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को भी टिकट क्यों ना मिले, जिताओ.  इससे आगे उन्होंने कहा कि मेरा काम सिर्फ एक है – कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं. क्योंकि मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं कहीं जाता ही नहीं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल में हुए रोड शो और भेल दशहरा मैदान में हुई रैली स्थल पर भी पार्टी के नौ बड़े नेताओं के विशाल कटआउट लगायो गये थे, लेकिन सिर्फ दिग्विजय सिंह का कटआउट नहीं लगाया गया था. हालांकि इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी उनसे माफी भी मांगी थी. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि दिग्गी राजा की पार्टी से नाराजगी बेवजह ही नहीं है. चूंकि चुनावी माहौल में पार्टियों के अंदरखाने कई तरह की बातें होती हैं, जिसका असर कई रूपों में देखने को मिल जाता है.

                            (हरिवंश एनडीटीवी के पत्रकार हैं. वर्तमान में वह मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव कवर कर रहे हैं.)

Related Articles

Back to top button