News Wing Ranchi, 04 November: वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल के दौरान इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का मेगा इवेंट शुरू हुआ. इसमें संजीव कपूर की अगुवाई में करीब 50 शेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 800 किलोग्राम खिचड़ी बनाई. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने यह आयोजन करवाया. सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार ने खिचड़ी को इंडियन फूड ब्रांड के रूप में पेश करने का मन बनाया है, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है.
खिचड़ी गरीब आदमी के लिए अच्छा और पौष्टिक खाना: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन एसएस हरिजन की मानें तो खिचड़ी गरीब आदमी के लिए अच्छा और पौष्टिक खाना है. चावल, दाल, सब्जी सभी का गुण खिचड़ी में समाहित होता है, जिसका फायदा खिचड़ी खाने वाले को मिलता है. इसलिए सरकार की मंशा यदि खिचड़ी को नेशनल फूड बनाने की है तो ये सही कदम है. उन्होंने ने कहा कि खिचड़ी को और कैसे पौष्टिक बनाया जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
सभी पौष्टिक आहार का मिश्रण है खिचड़ी: मुकेश
एक सामूहिक भंडारे में खिचड़ी बना रहे मुकेश की मानें तो खिचड़ी में प्रयुक्त दाल, चावल, हरी सब्जी, घी, मसाले व अन्य सामग्री पौष्टिकता से भरपूर हैं. वहीं चंद घंटों में हजारों लोगों के लिये आसानी से तैयार भी किया जा सकता है.




