Uncategorized

लोहरदगाः आर्यन सीड्स में छापा, एक्सपायरी गेहूं बीज रखा गोदाम सील

News Wing
Lohardaga, 04 November: 
लोहरदगा के प्रसिद्ध आर्यन सीड्स में एक्सपायरी गेहूं बीज बेचने का मामला सामने आया है. कृषि विभाग के उप निदेशक विकास कुमार ने तीन सदस्यीय टीम के साथ गुप्त शिकायत पर सुभाष चौक स्थित आर्यन शीड्स में छापामारी कर एक्सपायरी गेहूं बीज की खेप पकड़ी है. इसके बाद गोदाम सील कर दिया गया. दुकान में टीम के पहुंचते ही दुकान संचालक सहित उपस्थित कर्मियों के बीच हडकंप मच गया. छापामारी के क्रम में एक्सपायरी तिथि के गेहूं बीज का बोरा बरामद किया गया. ऐसे लगभग 8 बोरे गोदाम से बरामद किए जाने की पुष्टि जांच टीम के द्वारा की गई. इसके बाद टीम द्वारा गोदाम को सील कर दिया गया.

31 मई 2017 को एक्सपायर हो चुके थे गेहूं बीज

बरामद किए गए गेहूं बीज के बोरे पर एक्सपायरी तिथि 31 मई 2017 अंकित था. उप निदेशक ने बताया कि जांच के दौरान गेहूं बीज के सैंपल भी लिए गए हैं. इसके अलावा अन्य बीजों के भी सैंपल लिए गए. सभी सैंपल को विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा. यदि सैंपल टेस्ट में उक्त बीजों से किसानों को नुकसान तय हुआ तो दुकान को भी सील किया जा सकता है. एक्सपायरी गेहूं से लोगों को नुकसान सिद्ध होने पर दुकान के संचालन पर एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा.

दुकानदार ने कहा वापस करना था बीज

मौके पर उपस्थित दुकान संचालक नंदलाल प्रसाद ने टीम के अधिकारियों को बताया कि उक्त बीज को वापस नहीं कर पाने के कारण यह गोद्दाम में रखा था, जिसपर अधिकारियों ने कहा कि यदि एक्सपायिरी बीज को वापस करना था तो अबतक इसे गोदाम में रखा जाना गलत है. छापामारी टीम में मुख्य जिला कृषि पदाधिकारी विजय आनंद, जिला कृषि कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार टोप्पो सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button