Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह से अलग हुआ हरि तिवारी

Palamu : कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा गैंग से इन दिनों लगातार उसके साथ अलग हो रहे हैं. सुजीत की बढ़ती महत्वाकांक्षा, जेल गए गैंग के गुर्गों की अनदेखी और गैंग पर अपना एकछत्र एकाधिकार सहित कई कारणों से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से चर्चित अपराधी अमन साहू के अलग होने के बाद पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग और रांची समेत कई इलाकों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना वाला मेदिनीनगर के बारालोटा निवासी कुख्यात शूटर धीरेन्द्र उर्फ हरि तिवारी ने भी खुद को अलग कर लिया है. हरि तिवारी सुजीत सिन्हा के इशारे पर अबतक मेदिनीनगर सहित अन्य इलाकों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.

बताते चलें कि गत 9 मार्च को पलामू सिविल कोर्ट की एक नीचली अदालत ने हरि तिवारी को आम्र्स एक्ट के मामले में ढाई साल की सजा सुनायी है. बिहार के नवादा से उसे गिरफ्तार किया गया था.

बारालोटा स्थित घर पर हरि तिवारी की मां कलिन्दा देवी ने कहा कि जेल में बंद उसके बेटे का फोन आया था. उसने बताया कि उसे अब सुजीत सिन्हा गिरोह से कोई लेना देना नहीं रह गया है. हाल के दिनों में उसे लगातार फंसाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –राजधानी एक्सप्रेस में यात्री की मौत, धनबाद स्टेशन में उतारा गया शव

उसके नाम से रंगदारी मांगी जा रही है, जबकि उसका इससे दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है. हरि की मां ने रोते बिलखते हुए कहा कि उसकी छोटी बेटी की शादी करनी है. जमीन बेचकर पैसे जुटा रहे हैं, लेकिन सारे पैसे मुकदमे में खर्च हो जा रहे हैं.

पूरा परिवार परेशान है. तीन दिन पूर्व उसके छोटे पुत्र धीरज उर्फ बिट्टू तिवारी को पुलिस ले गयी है. सूचना मिली है कि उसे लातेहार में रखा गया है. बिट्टू के पिता विजय तिवारी भी काफी परेशान हैं.

गौरतलब है कि धीरेंद्र उर्फ हरि तिवारी को सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ा अपराधी है. उसकी गिनती शातिर शूटर के रूप में होती है. वर्ष 2014 में शहर थाना के तत्कालीन प्रभारी व्यास राम ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था.

हरि तिवारी 2016 में जेल से बाहर निकला था. हरि तिवारी पर 2017 में टाउन थाना से 200 मीटर की दूरी पर पलामू एजेंसी नामक दुकान पर बम फेंकने का आरोप है. हरि तिवारी सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए वीडियो बनाकर भी वायरल करता था.

इसे भी पढ़ें –कोडरमा में 125 कोरोना के नए मामले, अब तक 750 लोग कोरोना की जद में

Related Articles

Back to top button