
Bhopal: भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से करने पर गीतकार जावेद अख्तर की परेशानी बढ़ती दिख रही है. भोपाल में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस केस पर सुनवाई 24 मई को होगी.
इसे भी पढ़ेंःवीवीपैट से 50 फीसदी मिलान की मांग पर विपक्ष को झटकाः SC ने खारिज की याचिका
रावण से की थी साध्वी की तुलना
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में थी. वहीं गुरुवार 2 मई को जावेद अख्तर भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से कर दी.
मीडिया से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि, ‘उसके भेष पर मत जाओ. सिर्फ इसलिए कि एक व्यक्ति संत की तरह दिखता है इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति संत है. यह मत भूलिए कि जब रावण सीता का अपहरण करने के लिए आया था, तो वह भी एक संत की तरह कपड़े पहने था.’
इसे भी पढ़ेंःबिहारः वोटिंग के दौरान होटल में ईवीएम मिलने से हंगामा, चुनावी अधिकारी को शो-कॉज
अब इस बयान पर जावेद अख्तर के खिलाफ भोपाल के रहने वाले एक वकील राजेश कंसुरिया ने मुकदमा दर्ज करवाया है.
करणी सेना ने दी थी मारने की धमकी
इधर एक बयान को लेकर फिल्म गीतकार अख्तर को करणी सेना ने मारने की धमकी दी है. भोपाल में ही बीते गुरुवार को जावेद अख्तर ने कहा था कि ‘देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में 6 मई को होने वाले लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाए.’
जिसके बाद करणी सेना ने जावेद अख्तर को मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि, बाद में जावेद अख्तर ने इस बयान को लेकर ट्वीट कर कहा था कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया जा रहा है.
वहीं जावेद अख्तर के इस बयान पर उनके बेटे फरहान अख्तर का भी अब बयान सामने आया है. फरहान ने कहा है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है.
इसे भी पढ़ेंःबोकारो : निर्माण के 10 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ ITI, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज का भी वादा अधूरा




