JharkhandSimdega

सिमडेगा पुलिस की सराहनीय पहल, गरीब बच्चों के बीच बांटे स्मार्ट फोन और लैपटॉप

Simdega: झारखंड का सिमडेगा पुलिस प्रशासन का छोटा सा प्रयास आज एक मुकाम हासिल करने के कगार पर पंहुच इतिहास लिखने की तैयारी में है. पुलिस प्रशासन ने एक नई सोंच के साथ जिस उपकरण बैंक की शुरूआत की थी आज वह मील का पत्थर बनता जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत को जान से मारने की धमकी मामले में इंटरपोल की मदद लेगी CID

कोरोनाकाल में स्कूल बंद थे और बच्चो का पठन पाठन ऑनलाइन हो गया था. लेकिन अभावविहीन कई बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं रहने से वे पढाई से वंचित रह जा रहे थे. तब पुलिस प्रशासन ने ऐसे बच्चों को पठन पाठन के लिए एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराने के लिए उपकरण बैंक शुरू किए. जिसमें समय के साथ लोगों का सहयोग मिलता गया और पुलिस के माध्यम से अभावविहीन बच्चों को उपकरण का सहयोग मिलता चला गया.

 

मंगलवार को सिमडेगा पुलिस ने तीसरी बार एसएस प्लस टू स्कूल के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर 51 प्रतिभावान अभावविहिन बच्चों को एंड्रॉयड फोन और लैपटॉप वितरण किए. बच्चे भी मोबाइल पाकर खुश थे. उन्होने भी कहा अब उनकी पढाई बाधित नहीं होगी. बच्चों ने कहा कि वे इस मोबाइल का सदुपयोग करेगें.

 

कोविड प्रोटोकोल के तहत कार्यक्रम सादे रूप से करते हुए सिमडेगा पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप बांटे. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में स्कुली शिक्षा से वंचित बच्चो के लिए पुलिस अंकल ट्यूटोरियल क्लास काफी सार्थक रहा जब स्कुल बंद था उस वक्त बच्चे सीधे शिक्षा से जुड़े रहे और अब उपकरण बैंक की मदद से अभावविहिन बच्चों तक उपकरण की उपलब्धता उनकी छूटती ऑनलाइन शिक्षा में पतवार का काम करेगी.

पुलिस कप्तान डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के सोंच को सभी के प्रयासों ने आज एक मुकाम तक पंहुचाया है. जो कबीले तारीफ है. उन्होने बताया कि उपकरण बैंक में सिमडेगा के दानवीरों के द्वारा अब नए मोबाइल सेट दिए जा रहे हैं ये बहुत बडी बात है. पुलिस के उपकरण बैंक द्वार 26 जुलाई को 36 बच्चो को मोबाइल दिए गए थे. आज मंगलवार को 76 बच्चो को नए एंड्रॉयड मोबाइल दिया गया है और 50 बच्चों को नया एंड्रॉयड मोबाइल और एक बच्ची को लैपटॉप दिया गया. अभी तक सिमडेगा पुलिस ने कुल 163 अभावविहिन बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराए हैं.आज के उपकरण वितरण कार्यकम की खाशियत रही कि एक अनाथ बच्ची को भी मोबाइल फोन दिए गए. पुलिस कप्तान ने कहा कि ये सिलसिला जारी रहेगा. ये तो अभी शुरूआत है.

Related Articles

Back to top button